Childhood

एक पाकीज़गी सी पोथी वाला बचपन..
आंखों में चमकती ज्योति वाला बचपन..
मां की गोद में चैन से सोने वाला बचपन..
कभी हंसने का कभी आंसू लाकर रोने वाला बचपन..
स्कूल जाने में आने वाला जोर वाला बचपन..
स्कूल से लौटते वक्त रास्तों पर शोर वाला बचपन..
टेस्ट में मिलने वाले वो अण्डे वाला बचपन..
चमकीले कंचे और गिल्ली डंडे वाला बचपन..
कभी लड़ाई तो कभी साथ में सिपाही-चोर वाला बचपन..
छत पर बेधड़क चढ़ाई , उड़ती पतंग की डोर वाला बचपन..
खेलकर थकने पर नीम की वो छांव वाला बचपन..
बारिश के स्नान और कागज की वो नाव वाला बचपन..
बर्फ के गोले और अपनी गली में बदनाम वाला बचपन..
मस्ती वाले संडे और देर से लौटने वाली शाम वाला बचपन..
Kavish kumar

Comments

Popular posts from this blog

कविता है वो

पहली कविता

याद सताती है